Saturday, December 31, 2011

WISH U A VERY HAPPY NEW YEAR...

 

दिल को दिल का इशारा ही काफी है,
लबो को हरकत में आने की जरुरत ही नहीं..
सुन लेना मेरी दुआ को दूर से ही,
हमारी मुलाकात की कही कोई शाम नहीं....

फूल से महके आपके आने वाले हर दिन,
हर शाम रोशन हो आपकी चाँद की तरह..
हर पल में आपके अपनों का साथ हो,
खुशियों से भरा हो आपका दामन..
प्यार की हर तरफ बरसात हो...

आने वाले वक़्त में सब आपको मिले,
हर आरजू आपकी पूरी हो...
दर्द से दूर तू कही,हर ख़ुशी तेरी हो...

WISH U A VERY HAPPY NEW YEAR "PARI"
MAY GOD FULFILL YOURS ALL DREAMS...!!
GOD BLESS YOU..!!

"मोहब्बत नहीं खुमार है मेरा"


शहनाई के शोर में वो मशगुल थे इस कदर,
मेरी सिसकिया उन्हें कहाँ सुनाई देती..
वो जो हर बार हमें नजरो से गिराते गए,
हमारी मायूसी भला कैसे दिखाई देती...

वो जो कहते है दिल का टूटना उन्हें नागवार है,
हर दिल को बचाते-बचाते,इस दिल को वो तोड़ते गए...

कहते है हमसे "मोहब्बत नहीं खुमार है मेरा"
जरा दिल को टटोल कर देखो अपने...
जब भी तलाशा है खुद को हमने,
खुद में उनके निशाँ ही पाते गए...

गर है खुमार ये उनके लिए,तो खुमार ही सही,
इस नशे के साथ ही जीना है हमें,
मुझे न होश में आने देना..
इस नशे में ही हम अक्सर खुद को सँभालते गए....

Friday, December 30, 2011

NONE BUT DA LONELY "HEART".....


ऐसा भी होता,तू आज मेरे साथ होता,
अगर मेरे एहेसास छु पाते तेरी रूह की गहराई को...
जमते नहीं मेरे आखो के आंसू,
तेरी सासों की गर्मी अगर मेरे पास होती..

चलते-चलते थक न जाते मेरे कदम,
मंजिल में अगर तुम मेरा इंतजार करती..
तुझे तो अब ख्यालो में ही पाता हो, 
हकीकत में ज़िन्दगी कुछ खफा सी रहती है...

मेरी खाव्बो की जमी पर,
अक्सर बरश्ती है तेरी यादो की बूंदे...
इन्हें पलकों में समेटा है मैंने..
आँखों से आंसू बनकर बहती है ये,
खुद को डूबते देखा है इनमे मैंने...


Tuesday, December 27, 2011

Tears in my eyes just for u..

 

अपने आंसू को चखकर देखा है,जो तेरी याद में बहे...
वो मुझे खारे से नहीं, कुछ मीठे से लगे...
हर बूँद को समेटा है,जो इन आँखों से बहे,
हर आंसू में आप हमे कुछ अपने से लगे..

बिखरते कैसे हम हर बार टूट जाने के बाद,
डगमगाते कदमो से संभले,लड़खड़ाने के बाद...
आप हर बार मुझे तोडती गयी,
आपके हर सितम मुझे आखरी से लगे..

 अब भी हममे है कुछ सांसे बाकि,
कुछ अधूरा तुम पूरा करते जाना.. एक मुलाकात देते जाना,
शायद अब भी है कुछ टूटने को बाकि.. जाते-जाते इसे भी तोड़ते जाना....

Friday, December 23, 2011

LOVE IS BLIND.....

 

वो सुन कर भी मेरी धडकनों को अनसुना कर गए,
जाते-जाते मेरे लबों को नहीं मेरे एहसास को ख़ामोशी दे गए...
अब खुद को भी महसूस करना मुश्किल सा लगता है,
वो खुद को मुझसे दूर करते-करते,मुझे मुझसे दूर कर गए..

न होती मुझे शिकायत उनसे,अगर न वो ये कहते मुझसे,
करते-करते मोहब्बत,वो मुझसे नफरत कर गए....
चाह कर भी अब भूलना मुमकिन नहीं है,
वो कुछ हमें ऐसे पल दे गए...

अब टूटने के एहसास का दर्द नहीं होता,
ये दस्तूर अब अपना सा लगता है..
दूर करते भी कैसे टूटे हिस्सों को खुद से,
वो हर हिस्से में खुद को बसा कर गए...

Monday, December 12, 2011

""काश ये भी होता कभी""



जी भर के कर लो प्यार आज,
भिखर जाने दो खुद को मेरी बाहों में.
बहकते है कदम,तो बहक जाने दो,
अरमानो को आज पंख लग जाने दो..

आज हर फासले पूरे हो,हर दूरियाँ मिट जाने दो,
इस पल को यु न जाने देना, ये पल फिर हो न हो..
कुछ इस तरह से बीते ये रात,
आँखों से उतरकर,दिल में ठहर जाने दो..

खो जाये एक-दूजे में कुछ इस तरह,
की कुछ हमें याद न रहे...
न हो बंदिशे कुछ,न हो किसी की परवह,
साँसों को महसूस करे,धडकनों को सुने कुछ इस तरह....

जी भर के कर लो प्यार आज,
भिखर जाने दो खुद को मेरी बाहों में.
बहकते है कदम,तो बहक जाने दो,
अरमानो को आज पंख लग जाने दो..

Saturday, December 10, 2011

ख़ामोशी मे भी तुम हो



कुछ नहीं आज कहने को तो कुछ हिस्सों में आज आपसे करता हूँ दिल की बात....... 

                      "तेरी हांसी में मेरी ख़ुशी"
ज़िन्दगी में आपका साथ चाहिए,हर ख़ुशी आपकी ख़ुशी के बाद चाहिए,
हमने माँगा है अपनी दुआ में आपको,आपकी दुआ में अपना नाम चाहिए..
नींद आती नहीं "आपकी" की याद में,बेताब आँखों को आपका दीदार चाहिए,
ज़िन्दगी में आपका साथ चाहिए,हर ख़ुशी आपकी ख़ुशी के बाद चाहिए...

                          "हर पल तेरे साथ"  
न समझ तू खुद को अकेला,भीड़ भरी इस तन्हाई में,
तू अगर कहे तो मै तेरा साया बन जाऊ....
सब बाटेंगे तेरी ख़ुशी,मै तेरे हर गम ले जाऊ.....
तू सदा मुशकुराती रहे,हर हंसी पर तेरा हक छोड़ जाऊ.....  

                       "मिलना तो होगा ही" 
मै बहता एक साहिल की तरह, तू एक बहती धारा,
कही तो मिलना होगा ही हमारा.....
मै हो गहरे सागर सा,तू चंचल बहती नदी सी,
कही तो मिलना होगा ही हमारा.....

Wednesday, December 7, 2011

तुम जो कहो मै तुम्हारा हमसफ़र बन जाऊ....



 
 

 
तुम जो कहो गुनगुनाती गजल बन जाऊ,
तुम्हे पसंद है बूंदे बारिश की....
मै बरश्ता सावन बन जाऊ.....
खिल जाना तुम भीग कर,
मेरी प्यार की बारिश मे...
महक जाये तेरी ज़िन्दगी,
मै तेरे लिए वो चमन बन जाऊ..

उदासी तेरे चेहरे पर अच्छी नहीं दिखती,
मै तेरे लबो की हंसी बन जाऊ..
धडकता है सिने मे दिल जिस तरह,
तुम जो चाहो में दिल की तेरे धडकन बन जाऊ...

मांग लो हर एक दुआ रब से,
तेरी हर दुआ के लिए, मे टुटा तारा बन जाऊ....
है धुप से भरी यहाँ सबकी ज़िन्दगी....
मै तेरे लिए एक छाव बन जाऊ..
क्यों तुम चलती हो इस सफ़र मै अकेली,
तुम जो कहो मै तुम्हारा हमसफ़र बन जाऊ....

Sunday, December 4, 2011

I LEARN TO B ALONE....



आज जब सोचता हूँ एक पल रुक के,की ज़िन्दगी से क्या चाहा था मैंने,

जो भी चाहत है मेरी उसमे क्या पाया है मैंने, कुछ पाकर जी रहा हूँ.. 

या शयद सबकुछ लुटाकर,क्यों मै खफा-खफा सा रहता हूँ खुद से अक्सर..

जो कुछ भी खोया है मैंने...क्या वो कभी मेरा था भी....

फिर क्यों हैरान हूँ मै,फिर क्यों परेशान हूँ...

गुलिस्तान में ऐसे भी कई फूल थे जो खिल न सके....

खुदा के करम से मै तो महका था इस चमन में कभी.....

हर खुशबु कहा ठहरती है दो पल के लिए...

मुझे तो रूका गया हर सुबह के लिए....

फिर क्यों शिकायत करो ज़िन्दगी मै तुझसे....
तुने मुझसे वही लिया जो तेरा था......

(तुझसे और क्या मांगू जिंदगी,बस मेरी जिंदगी लौटा दे...)
LOVE U PARI..

I M TRYING BUT CAN'T HATE U....



सुबह नहीं हुई हमारी न जाने कब से,ये रात कुछ थम सी गयी है, 
पलके तरश्ती है झुख जाने को पर हमे नींद आती ही नही है..
कुछ दर्द पल रहा है दिल मे मेरे,वो एहेसास ज़रूर तेरे ही है,
बूँद-बूँद कर,तूने तोड़े मेरे हर खवाब...तरसाया तुने इतना हमे..
की प्यास अब हमें आती ही नहीं है....
हर अजनबी से डर लगता है मुझे,कही वो ठग न ले,
अपनों की महफ़िल में भी हम जाते नहीं....
हर एक की बातो में क्यों रंजिश सी दिखती है,
खुद से भी नजर हम मिलाते ही नहीं....
तुने जो दिए खजाने आसू के,वो थमते नहीं,
हसी तो आती है हमें, पर दो पल के लिए भी मुश्कुराते नहीं.....
करता हो कोशिश की तुझसे नफरत कर लू...
पर मेरी मोहब्बत मेरा साथ देती ही नहीं....

Saturday, December 3, 2011

""meet me once before i stop living""

 

कैसे जुदा रख्खू खुद से तेरे ख्यालो को....
तू एक पल भी मुझसे जुदा नहीं होती....
तेरी कोशिश है लाख दूर जाने की मुझसे....
फिर क्यों तू मुझसे खफा नहीं होती....
मुझे भूल जाने में गर छुपी है तेरी ख़ुशी...
तो दुआ कर,साँसे रुक जाये मेरी....
धड़कते दिल से कभी "रूह" जुदा नहीं होती....
कभी आंसू बनकर मेरी आँखों में,
तो कभी महेकती है तू मेरी सांसु में...
तू ही बता मै क्या करू,बिन तेरे मै कैसे जियो...