Wednesday, December 7, 2011

तुम जो कहो मै तुम्हारा हमसफ़र बन जाऊ....



 
 

 
तुम जो कहो गुनगुनाती गजल बन जाऊ,
तुम्हे पसंद है बूंदे बारिश की....
मै बरश्ता सावन बन जाऊ.....
खिल जाना तुम भीग कर,
मेरी प्यार की बारिश मे...
महक जाये तेरी ज़िन्दगी,
मै तेरे लिए वो चमन बन जाऊ..

उदासी तेरे चेहरे पर अच्छी नहीं दिखती,
मै तेरे लबो की हंसी बन जाऊ..
धडकता है सिने मे दिल जिस तरह,
तुम जो चाहो में दिल की तेरे धडकन बन जाऊ...

मांग लो हर एक दुआ रब से,
तेरी हर दुआ के लिए, मे टुटा तारा बन जाऊ....
है धुप से भरी यहाँ सबकी ज़िन्दगी....
मै तेरे लिए एक छाव बन जाऊ..
क्यों तुम चलती हो इस सफ़र मै अकेली,
तुम जो कहो मै तुम्हारा हमसफ़र बन जाऊ....

1 comment:

  1. I JUST HAVE ONLY ONE WISH...""TO B WID U FOR EVER,FOREVER....""

    ReplyDelete